चरण 1: नामांकन प्रक्रिया
- कुछ श्रेणियों को छोड़कर पुरस्कार के लिए स्व-नामांकन प्रक्रिया को नामांकित माना जाएगा। आयोजक दलों, ऑडिटर, प्रायोजक, टी आई ओ एल के कर्मचारी और टी आई ओ एल 2020 पुरस्कार को सहयोग देने वाले विक्रेता नामांकन के लिए पात्र नहीं है।
- केवल वैध पैन (स्थायी खाता संख्या) धारकों का नामांकन स्वीकार किया जाएगा।
- समयसीमा के निकल जाने के बाद नामांकन स्वीकर नहीं किए जाएंगे, केवल डिजिटल तरीके से नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।
- हम उम्मीद करते हैं कि स्व-घोषणा के आधार पर प्रदान की गई जानकारी सच होगी और स्व-सत्यापन के साथ प्रदान किए जाने वाले सभी उत्तर भी सच होंगे। हालांकि, जूरी, आयोजक दल और स्वतंत्र लेखा परीक्षक दोबारा अनुसंधान के माध्यम से दावों का मूल्यांकन करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।
- आयोजक टीम सिस्टम / इंटरनेट के माध्यम से जानकारी की गुणवत्ता की जांच करने और नामांकित व्यक्ति के बारे में अन्य सार्वजनिक डोमेन से जानकारी जुटाने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
- नामांकित व्यक्ति 5 एमबी (केवल गैर-गोपनीय) तक की फाइलें अपलोड कर सकता है या नामांकन भरने वाले को परिचय को मान्यता देने के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी का URL / वेबलिंक प्रदान कर सकता है।
- निर्णायक मंडल द्वारा तय सीमा से कम महत्व वाले या अधूरे फॉर्म अगले स्तर तक नहीं जा पाएंगे, यानि वेबसाइट के माध्यम से समर्थन नहीं जुटा पाएंगे।
- ऑडिट के बाद सभी प्रत्याशियों को उनके नामांकन की स्थिति संदेश या ई-मेल से सूचित की जाएगी। इसे सीधे वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है।
- श्रेणी के लोग किसी भी श्रेणी के लिए समर्थन नहीं कर सकते।
- एक बार नामांकन फॉर्म भर जाने के बाद, सभी प्रश्नों के उत्तर की जांच करने के लिए एक विकल्प दिया जाता है और एक बार पुष्टि हो जाने के बाद, नामांकन फॉर्मों में बदलाव नहीं किया जा सकता है।
- नामांकन प्रक्रिया वेबसाइट और संबंधित इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के उद्घाटन के बाद शुरू की जाएगी, जिसका सार्वजनिक रूप से आयोजित समारोह में अनावरण किया जाएगा।
- एक श्रेणी में नामांकन के लिए केवल एक पैन नंबर की अनुमति दी जाएगी।
- एक पैन नंबर को एक श्रेणी के तहत एक नामित व्यक्ति का समर्थन करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, एक ही पैन धारक को अन्य श्रेणियों के तहत भी एक नामित व्यक्ति का समर्थन करने की अनुमति है।
- 2020 के टैक्स पुरस्कार के विजेता अगले तीन वर्षों के लिए नामांकन के लिए पात्र नहीं होंगे।
चरण 2: समर्थन प्रक्रिया
- एक वेबलिंक तैयार किया जाएगा, जिसे टीआईओएल अवार्ड्स पोर्टल पर रखा जाएगा और ईमेल / एसएमएस / व्हाट्सएप के माध्यम से सभी योग्य उम्मीदवारों को भेजा जाएगा, जिसे वो अपने समर्थकों को आगे भेज सकते हैं।
- किसी भी नामित व्यक्ति का समर्थन करने के लिए, समर्थक/ कंपनी या किसी कानूनी इकाई / व्यक्ति के पास वैध पैन नंबर होना चाहिए।
- समर्थन का परिणाम रियलटाईम में जनता के लिए वेबसाइट / लीडरबोर्ड पर प्रकाशित किया जाएगा।
- अंतिम परिणाम ऑडिटर द्वारा जूरी के साथ साझा किए जाएंगे और सार्वजनिक रुप से देखने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
- समर्थन के लिए एक शुरुआती तारीख होगी और उस के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया वेबसाइट पर नोटिस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल संचार के माध्यम से खोली जाएगी।
- सभी सपोर्ट एक्टिविटी के लिए एक समापन की तारीख होगी और समर्थन करने वाले सभी को रियायती दरों पर TIOL की सदस्यता लेने का विकल्प दिया जाएगा।
चरण 3: चयन प्रक्रिया
- निर्णायक मंडल विजेताओं का चयन करने से पहले एक साक्षात्कार / टेलीकॉन्फ्रेंस / वीसी के लिए अंतिम उम्मीदवारों को सत्यापित करने और कॉल करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
- दो या अधिक के बीच बराबरी के मामले में, जूरी के अध्यक्ष अंतिम निर्णय लेंगे।
- सभी विजेताओं को ईमेल / एसएमएस / व्हाट्सएप / कॉल द्वारा सूचित किया जाएगा।
